30 days festival - ritual competition 16 -Nov-2022 (29)बतुकम्मा, तेलाँगना का लोकप्रिय त्यौहार
शीर्षक = बतुकम्मा, तेलाँगना का लोकप्रिय त्यौहार
भारत देश में रहने वाले अलग-अलग जाति धर्म के लोग अपने संस्कृति के अनुसार अलग-अलग त्योहार को अधिक महत्व देते हैं। भारत जहां पर बहुत सारे त्यौहार अलग-अलग समुदाय द्वारा अलग-अलग रूप में मनाये जाते है, सब ही का तात्पर्य अपने धर्म अपनी संस्कृति को ज़िंदा रखना है, और साथ ही साथ कुछ समय अपने लोगो के लिए निकालना भी है, ताकि त्यौहार के माध्यम से एक दुसरे का दुख बाट सके
आइये जानते है तेलाँगना राज्य के प्रमुख त्यौहार बाटूकम्मा के बारे में
भारत देश में अनेक धर्म और जाति के लोग होते है, जो अपने संस्कृति के हिसाब से त्यौहार मानते है अथवा मानते है।उन्हीं में से एक है बतुकम्मा। बतुकम्मा त्यौहार को बठुकम्मा भी कहा जाता है। यह तेलंगाना का एक क्षेत्रीय त्यौहार है, जो नीचे वर्ग की महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। यह त्योहार पूरे तेलंगाना राज्य में 9 दिन तक मनाया जाता है। इसे फूलों का त्योहार भी कहा जाता है। इस पूजा में अनेक प्रकार और रंग के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। बतुकम्मा त्यौहार यह की संस्कृति और पारंपरिक भावनाओ को दर्शाता है।
इस त्योहार में स्त्री को मान्यता दिया गया है तथा ये स्त्री के सम्मान में मनाया जाने वाला त्यौहार है। इस दिन महिलाएं फूलों के सात परत बनाकर उसमें गोपुरम मंदिर की आकृति बनती है और उसकी पूजा करती है। यह पूजा महालय अमावस्या में मनाया जाता है। और नवरात्रि के अष्टमी में खत्म होता है। बतुकम्मा सितंबर और अक्टूबर के महीने में आता है। हजारों साल पुराना इस त्योहार में मां पार्वती की पूजा की जाती है। हमारे भारत देश में कई सारे ऐसे त्योहार है जो हमारी संस्कृति को दिखाती है, बतुकमा भी उन्हीं में से एक है।
बतुकम्म्मा का अर्थ होता है देवी मां ज़िंदा है और स्त्री उनकी पूजा करती है। महागौरी के रूप में पूजने वाला यह त्योहार तेलंगाना की हर महिला करती है। प्रकृति को धन्यवाद देते हुए तरह तरह के फूलों के साथ इसकी पूजा समप्त होती है। यह त्योहार की मान्यता पूरे राज्य में है।
बतुकम्मा त्यौहार कब मनाया जाता है
हिंदू पंचांग के अनुसार बतुकम्मा पर्व श्राद्ध पक्ष, भादो की अमावस्या जिसे महालय की अमस्या भी कहा जाता हैं। यह इस दिन से प्रारंभ होता हैं और नवरात्रि की अष्टमी के दिन यहां समाप्त होता हैं। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार भठुकम्मा सितंबर -अक्टूबर में मनाया जाता हैं। तेलंगाना में कहा जाता है, कि यहां मानसून के अंत में शुरू होकर शीत ऋतु की प्रारंभ तक मनाया जाता हैं।
बतुकम्मा त्यौहार हजार साल पुराना हैं। इस पर्व मैं सलोसिया, शैन्ना, मेरीगोल्ड, कमल, कुकुमिस पतियों का उपयोग करके विभिन्न प्रकार की आकृतियां बनाई जाती हैं।
बतुकम्मा त्यौहार की कहानी
बठुकम्मा त्योहार का इतिहास- वेमुल्लावाड़ा चालुक्य राजा राष्ट्रकुट राजा के उप -सामंत थे। चोल राजा और राष्ट्रकुट के बीज हुए युद्ध में चालुक्य राजा ने राष्ट्रकुट का साथ दिया। 973 ई. मे राष्ट्रकूट राजा के उप -सामंत थेलापुद्धू द्वितीय ने आखिरी राजा खुर्द द्वितीय हरा दिया और अपना आजाद कल्याणी चालुक्य राज्य का निर्माण किया।
वर्तमान का तेलंगाना राज्य यही राज्य हैं। वैमुलावाडा के साम्राज्य के समय राजा राजेश्वर का मंदिर बहुत ज्यादा प्रसिद्ध था। तेलंगाना के लोग इनकी बहुत ज्यादा पूजा आराधना करते थे। चोल के राजा परान्ताका सुंदरा राष्ट्रकूट के राजा के साथ युद्ध से घबरा गए थे। तब किसी ने बोला राजा राजेश्वर उनकी मदद कर सकते हैं।
राजा चोल राजा राजेश्वरी के भक्त बन गए उन्होंने अपने बेटे का नाम राजा राजा रखा। राजा राजा ने 985 से 1014 ई. तक राज्य किया। उनके बेटे राजेंद्र चोल जो उनके सेनापति थे सत्यासय ने हमला करके उसको जीत लिया और राजेश्वर जी का मंदिर तुडवा दिया। एक बड़ी शिवलिंग उपहार के तौर पर अपने पिता को भेंट की।
1006 ई. राजा राजा चोला ने इस शिवलिंग के लिए बड़े मंदिर का निर्माण करवाया। 1010 में ब्रिहदेश्वरा नाम से मंदिर की स्थापना होती हैं। वेमुलावाड़ा से शिवलिंग को तन्जवुरु मैं स्थापित कर दिया गया। जिससे कि तेलंगाना के लोग बहुत दुखी हुए। तेलंगाना छोड़ने के बाद पार्वती के दुख को कम करने के लिए बतुकम्मा की शुरुआत हुई।
जिसमें फूलों से एक बड़ी पर्वत की आकृति बनाई जाती हैं। इसके ऊपर सबसे पहले हल्दी से गौरम्मा बनाकर रखा जाता हैं। इस दौरान नाच गाना होता हैं। शिव के पार्वती को खुश करने के लिए यह त्यौहार हजार साल से मनाया जा रहा हैं। तेलंगाना में बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं।
बतुकम्मा त्यौहार का महत्व
इस पर्व के पीछे खास उद्देश्य हैं। वर्षा ऋतु में सभी जगह पानी आ जाता हैं जैसे तालाब ,कुएं,नदिया आदि सभी पानी से भर जाते हैं। पृथ्वी भी गीली सी हो जाती हैं और फूल खिलने लगते हैं। फूलों के कारण प्रकृति में बाहर आती हैं इसलिए प्रकृति को धन्यवाद करने के लिए तरह-तरह के फूलों के साथ इस त्यौहार को मनाया जाता हैं। इस दिन वहां के सांस्कृतिक लोक गीत गाए जाते हैं। यह त्यौहार बहुत ही ज्यादा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं।
अगले राज्य के त्यौहार और रीति रीवाज़ के बारे में जानने के लिए जुड़े रहे मेरे साथ
30 days फेस्टिवल / रिचुअल कम्पटीशन हेतु
Rafael Swann
17-Nov-2022 12:46 PM
Anupam 🌸
Reply
Gunjan Kamal
17-Nov-2022 11:47 AM
शानदार
Reply